मध्य विद्यालय धनुषपूजा में हुई मासिक बैठक
पाकुड़ : मध्य विद्यालय धनुष पूजा में मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीइइओ रामनरेश राम ने की. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन योजना की रिर्पोट एसएमएस के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया. बैठक में सभी बच्चों का बैंक खाता आधार से जोड़ने एवं पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षा के लिए स्कूलों में लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण करना है. मौके पर बीपीओ गणेश प्रसाद भगत, शिक्षक संघ के गोपाल प्रसाद सिंह, अमृत ओझा मौजूद थे.
