जन-जन तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मंत्री डॉ लोइस ने कहा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से सीख लेकर लोगों को ईमानदारी पूर्व काम कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए. पाकुड़ : सरकार के महत्वाकांक्षी योजना […]

कार्यक्रम.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मंत्री डॉ लोइस ने कहा

डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से सीख लेकर लोगों को ईमानदारी पूर्व काम कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए.
पाकुड़ : सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे तभी हमलोग महापुरूषों के सपने को साकार कर सकते हैं. यह बातें शहर के टिनबंगला में अयोजित नगर परिषद द्वारा अखंड भरत के प्रहरी राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा अनावरण के दौरान सूबे के कल्याण मंत्री लोइस मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र निर्माण के लिए भारत माता पर कुरबान हो गये थे. उसी प्रकार हम सबों को अपने समाज व देश के निर्माण लिए महापुरुषों से प्रेरणा लेनी होगी. तभी उनके सपने को साकार कर सकते हैं.
उन्होंने इस दिशा में जिला के अधिकारियों को भी इमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने पदाधिकारियो को लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को सरकारी कार्यालयों के सामने हॉर्डिंग व बैनर लगाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सरकारी विद्यालयों के पुस्कालय में महापुरुषों के पुस्तक रखने सहित पुस्कालयों की रख-रखाव बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये गये. ताकि आने वाली पीढ़ि महापुरुषों द्वारा दी गयी कुर्बानी जीवन में उतार सके तथा उसके पद चिह्न पर चलकर बेहतर राष्ट्र निर्माण में मिल का पत्थर साबित कर सके. वहीं पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित साह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता सहित अन्य ने भी अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में मंच का संचालन जितादो बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य चंचल कुमार सिन्हा ने किया. वहीं मौके पर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, एसपी अजय लिंडा, डीडीसी मनीष कुमार तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत नगर अध्यक्ष मिता पांडे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >