श्रीविधि तकनीक से खेती पर डाला प्रकाश
डीएओ ने कृषि योजनाओं की दी जानकारी
पाकुड़ : जिला संयुक्त कृषि भवन में शनिवार को जिलास्तरीय खरीफ कार्यशाला का अायोजन किया गया. आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ए मुथू कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उपविकास आयुक्त मनीष कुमार तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार कालिंदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया. अायोजित कार्यशाला में मक्का की उन्नत खेती, चने की वैज्ञानिक खेती,
वर्मी कंपोस्ट, श्रीविधि से गेहूं की खेती सहित विभिन्न प्रकार के खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. उपायुक्त श्री कुमार ने किसानों के लिए सरकार द्वारा दिये जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश में 642 कृषि विज्ञान केंद्र जिलास्तर पर कार्यरत है. इसके माध्यम से किसानों के लिए बेहतर कार्य किये जा रहे हैं. ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को हर तरह की सुविधाएं दी जा सके. उन्होंने किसानों को कम लागत में अधिक से अधिक फसल की उपजाव हो, इसके लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उपविकास अायुक्त मनीष तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार कालिंदी ने भी किसानों को दिये जा रहे सुविधाओं के बारे में बताया गया. मौके पर परियोजना निदेशक अरविंद कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार, पशुपालन पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निबंधक महादेव मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
