बेलपहाड़ी गांव में मजदूरों के दो पक्षों में मारपीट

हिरणपुर : थाना अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव में पत्थर लोडिंग मामले में आपसी विवाद को लेकर मजदूरों के दो पक्षों में जमकर हाथापाई हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार जीयाजोड़ी मौजा में पाकुड़ निवासी मो अली का क्रशर संचालित है. जहां करीब साढ़े पांच बजे बेलडीहा व जोयीजोड़ी गांव के मजदूरों के बीच पत्थर लोडिंग को […]

हिरणपुर : थाना अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव में पत्थर लोडिंग मामले में आपसी विवाद को लेकर मजदूरों के दो पक्षों में जमकर हाथापाई हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार जीयाजोड़ी मौजा में पाकुड़ निवासी मो अली का क्रशर संचालित है. जहां करीब साढ़े पांच बजे बेलडीहा व जोयीजोड़ी गांव के मजदूरों के बीच पत्थर लोडिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया.

वही विवाद बढ़ने पर मजदूर आपस में भीड़ गये. इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बाबूवंशी साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां सभी मजदूर भाग खड़े हुए. इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूवंशी साव ने बताया कि मजदूरों के दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >