पाकुड़ : उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र द्वारा गठित जांच टीम ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुल 8 पंचायतों में मनरेगा योजनाओं की जांच की. टीम में शामिल अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा फूलपहाड़ी पंचायत के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इसमें एसडीओ कुमार को योजनाओं में कई गड़बड़ी भी मिली है. वहीं आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल ने लिट्टीपाड़ा पंचायत अंतर्गत बन रहे वर्ष 2015-16 के तहत मनरेगा योजना की जांच की.
इस दौरान मजदूरों ने दो-तीन माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत की. उन्होंने मस्टर रोल, एमआइएस के आधार पर उपस्थित पदाधिकारियों से योजनाओं की समीक्षा भी की. वहीं गठित जांच टीम में शामिल लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत सिंह,
अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा, पथ प्रमंडल पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता जयशंकर, डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार तिग्गा, सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शोभाकांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह, जबरदाहा, तालपहाड़ी, बीचामहल, जोरडीहा, बड़ा घघरी आदि पंचायतों में संचालित मनरेगा योजनाओं का जांच किया. जांच कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि कई योजना स्थल पर गड़बड़ी मिली है.
