लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर धरमपुर चौक के समीप

विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने मारी ठोकर लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर धरमपुर चौक के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में मोहुलबोना निवासी राजीव टुडू (24) की मौत हो गयी. हादसे में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. राजीव टुडू बाइक पर रानी मुर्मू व रीना मुर्मू वर्ष के […]

विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने मारी ठोकर
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर धरमपुर चौक के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में मोहुलबोना निवासी राजीव टुडू (24) की मौत हो गयी. हादसे में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये.
राजीव टुडू बाइक पर रानी मुर्मू व रीना मुर्मू वर्ष के साथ मोहुलबोना से लिट्टीपाड़ा अपनी मौसी के घर जा रहे थे. इस दौरान विपरित दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने राजीव टुडू को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं चालक व खलासी फरार होने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >