नाली पर स्लैब नहीं, बच्चे हो रहे जख्मी

पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी गांव के मुख्य सड़क के किनारे बनाये गये नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. बीते तीन माह पूर्व इलामी-पाकुड़ मुख्य सड़क के किनारे लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था. ताकि सड़क पर जमे पानी को निकाला जा सके एवं आने-जाने वाले लोगों को […]

पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी गांव के मुख्य सड़क के किनारे बनाये गये नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. बीते तीन माह पूर्व इलामी-पाकुड़ मुख्य सड़क के किनारे लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था.

ताकि सड़क पर जमे पानी को निकाला जा सके एवं आने-जाने वाले लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी न हो. परंतु निर्माण में लगे संवेदक ने कार्य में लापरवाही बरतते हुए नालीका निर्माण कराया है. जिस कारण सड़क पर ही जल का जमाव हो रहा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. आश्चर्य की बात यह है कि संवेदक द्वारा नाले पर स्लैब तक नहीं बैठाया गया है. जिस कारण अब तक लगभग आधा दर्जन बच्चे नाले में गिर कर जख्मी हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >