डंपर के धक्के से 33 वर्षीय युवक मौत

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित आदिम जनजाति विद्यालय के समीप गुरुवार की रात्रि डंपर की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पैरपाड़ा निवासी सीढ़ी पहाड़िया 33 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सीढ़ी पहाड़िया डुमरचीर हाट से अपने […]

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित आदिम जनजाति विद्यालय के समीप गुरुवार की रात्रि डंपर की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पैरपाड़ा निवासी सीढ़ी पहाड़िया 33 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सीढ़ी पहाड़िया डुमरचीर हाट से अपने ससुर भीमा पहाड़िया के साथ अपने ससुराल बोड़ो पहाड़ पैदल जा रहा था.

क्रम में विपरित दिशा आ रहा डंपर धक्का मारते हुए फरार हो गया. जिससे सीढ़ी पहाड़िया की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक के ससुर भीमा पहाड़िया के लिखित बयान पर थाना में कांड संख्या 13/16 दर्ज किया गया है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >