दो दर्जन पंचायत सेवकों के वेतन पर रोक

मनरेगा योजना की धीमी प्रगति का मामला डीसी ने पूछा स्पष्टीकरण, वहीं डोभा व तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित सूचना भवन में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा योजना, इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई. समीक्षा के दौरान महेशपुर, हिरणपुर, […]

मनरेगा योजना की धीमी प्रगति का मामला

डीसी ने पूछा स्पष्टीकरण, वहीं डोभा व तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश
पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित सूचना भवन में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा योजना, इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई. समीक्षा के दौरान महेशपुर, हिरणपुर, पाकुड़, पाकुड़िया एवं लिट्टीपाड़ा में मनरेगा योजना की धीमी गति को लेकर नाराजगी जतायी. वहीं धीमी गति में कार्य करने को लेकर दो दर्जन पंचायत सेवकों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया.
डीसी ने महेशपुर प्रखंड के 8, हिरणपुर के प्रखंड के 4, पाकुड़ प्रखंड के 10, पाकुड़िया प्रखंड के 8 एवं लिट्टीपाड़ा के 10 पंचायत सेवक के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है. उपायुक्त श्री मिश्र ने डोभा व तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया है. साथ ही सभी प्रखंडों के बीडीओ को मजदूरों की संख्या बढ़ाने हेतु नया जॉब कार्ड बनाने के आदेश दिये है. इंदिरा आवास योजना, फोओ अपलोडिंग, बैक खाता,
डाटा इंट्री आदि की समीक्षा की गयी. डीसी ने कनीय अभियंता को चालू योजना के दौरान स्थल निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियंता स्थल में जाकर निरीक्षण करे गड़बड़ी पाये जाने पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, अपरसमार्हता सुधीर बाडा, डीआरडीए निदेशक प्रदीप तिग्गा, प्रमोद कुमार झा सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >