अमड़ापाड़ा में आधा दर्जन लोग आक्रांत

बीमारी. प्रखंड के चार गांव में डायरिया का प्रकोप प्रखंड के पाड़ेरकोला, कदमटोला, बांध टोला, कोलटोला में डायरिया के कहर से दर्जनों लोग आक्रांत हैं. सूचना पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव में नहीं पहुंच पायी है. अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पाड़ेरकोला, कदमटोला, बांधटोला, कोलटोला में डायरिया ने अपना पांव पसार लिया है. […]

बीमारी. प्रखंड के चार गांव में डायरिया का प्रकोप

प्रखंड के पाड़ेरकोला, कदमटोला, बांध टोला, कोलटोला में डायरिया के कहर से दर्जनों लोग आक्रांत हैं. सूचना पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव में नहीं पहुंच पायी है.
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पाड़ेरकोला, कदमटोला, बांधटोला, कोलटोला में डायरिया ने अपना पांव पसार लिया है. जानकारी के अनुसार गांव के उक्त टोला में दर्जनों ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गये हैं. उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद भी प्रभािवत गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच पायी है.
पाड़ेरकोला गांव के कोलटोला, कदमटोला एवं बाद्यटोला में सबसे अधिक डायरिया से पीड़ित हैं. होपना कोल (35 वर्ष) कोलटोला, मरांगमय टुडू (40 वर्ष) पाड़ेरकोला, पनी मरांडी (35 वर्ष) कदमटोला, चुपयु सोरेन (55 वर्ष) कदमटोला, तालामय सोरेन (35 वर्ष) बाध टोला, मरांगमय सोरेन (55 वर्ष) बाध टोला के ग्रामीण डायरिया से पीड़ितों है सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. लेकिन प्रभािवत गांव में जांच करने अब तक टीम नहीं भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >