अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने बैठक कर लिया निर्णय
पाकुड़ : वृहस्पतिवार को पाकुड़ जिला अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामविलाश यादव ने की. बैठक में तय हुआ की राज्यस्तरीय निर्णय के अनुसार 23 मई को होनेवाली हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की. बैठक में निर्णय लिया कि सोमवार को एक जिला स्तरीय बैठक कर हड़ताल को सफल बनाये जाने हेतु संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी के साथ बैठक की जायेगी. मौके पर जिला मंत्री ओंकार कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
