छह माह से जला है ट्रांसफॉर्मर
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना पंचायत में पिछले छह माह से ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है. उमस भरी गरमी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पलासबोना जोड़ पोखर में 16 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर पिछले छह माह से जला है. मुखिया मो हेजाज ने बताया कि विभाग को ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर कई बार कहा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वहीं मामले को लेकर इधर विद्युत विभाग के अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि स्टीमिट तैयार कर भेजा गया है. ट्रांसफॉर्मर आते ही गांव में लगा दिया जायेगा.
