ग्रामीणों की समस्या को लेकर सरकार पर बनायेंगे दबाव: पूर्व विधायक

पाकुड़ : पूर्व विधायक अकील अख्तर ने मंगलवार की शाम को सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी व नसीपुर गांव का दौरा किया. इस क्रम में पूर्व विधायक श्री अख्तर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. सीतापहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समक्ष पेयजल व बिजली की समस्या को […]

पाकुड़ : पूर्व विधायक अकील अख्तर ने मंगलवार की शाम को सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी व नसीपुर गांव का दौरा किया. इस क्रम में पूर्व विधायक श्री अख्तर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. सीतापहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समक्ष पेयजल व बिजली की समस्या को उठाते हुए समस्या को दूर कराने की मांग की. जिस पर विधायक श्री अख्तर ने कहा कि आम जनता की समस्या उनकी समस्या है

और इसके निदान को लेकर अगर आवश्यकता पड़े तो ग्रामीणों के साथ सड़क पर भी वे उतरने को तैयार हैं. कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता की जायेगी. चेंगाडांगा व नसीपुर के ग्रामीणों ने भी बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभूत सुविधा मुहैया कराये जाने की मांग पूर्व विधायक से किया. पूर्व विधायक श्री अख्तर ने मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों की समस्याओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मिल कर सरकार पर दबाव बनायेंगे. बनाने का काम वे करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >