बंद घर में हजारों की संपत्ति चोरी

पाकुड़ : शहर के बैंक कॉलोनी में रामदेव मंडल के घर से मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने जेवरात सहित हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. दोपहर दो बजे पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना गृह स्वामी को व पुलिस को दी. छानबीन के बाद पता चला कि […]

पाकुड़ : शहर के बैंक कॉलोनी में रामदेव मंडल के घर से मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने जेवरात सहित हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. दोपहर दो बजे पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना गृह स्वामी को व पुलिस को दी. छानबीन के बाद पता चला कि घर में भीषण चोरी हुई है. घर के सभी लोग पटना गये हुए हैं. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि छानबीन की जा रही है. गृह स्वामी के आने के बाद ही चोरी गये संपत्ति का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >