दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने पर महिला ने की खुदकुशी

फरक्का : ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सागर दिग्घी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है. मामले को लेकर मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत किया […]

फरक्का : ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सागर दिग्घी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है. मामले को लेकर मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत किया है.

सागर दिग्घी निवासी सुबोध रविदास ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी बेटी पूजा रविदास 22 वर्ष की शादी तीन माह पूर्व उसी गांव लोटन रविदास से हुई थी. शादी के बाद से ही उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट की जाती थी. घटना के दिन भी प्रताड़ित किये जाने के कारण तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी बेटी की मौत हो गई. इधर उपरोक्त मामले को लेकर सागरदिग्घी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद से ही पति व अन्य फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >