घर में लगी आग, हजारों का सामान खाक

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के गोकुलनगर गांव में सोमवार को दोपहर अली शेख के घर में आग लगने से घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की. लेकिन गरमी के मौसम में पानी की कमी के कारण आग […]

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के गोकुलनगर गांव में सोमवार को दोपहर अली शेख के घर में आग लगने से घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की. लेकिन गरमी के मौसम में पानी की कमी के कारण आग पर काबू पाने में वक्त लग गया. जिससे घर में रखे अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जल गये. काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से आग बुझायी गयी. लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के बाद खाली रखे चूल्हे से आग लगने की बात सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >