राजमहल : शहर के नीलकोठी स्थित बाबुलालनंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा सह योजना बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक श्रवण कुमार रमन ने की. बैठक में मुख्य रूप से विगत वर्ष 2015-16 के कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी वर्ष 2016-17 की कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी. श्री रमन ने कहा की योजना में संगठन को महाविद्यालय व ग्रामीण विद्यालय में विस्तार करने में चर्चा की गयी.
कहा : प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार को लेकर रणनीति बनायी गयी. एसएफडी के प्रांत सह प्रमुख गगन बापु ने कहा की एसएफडी व थिंक इंडिया के माध्यम से कोचिंग संस्थान, वाचवालय, रक्त कोष, सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा की गयी.
मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक मिठुन कुमार पांडे, एसएफडी के प्रांत सह प्रमुख गगन बापु, प्रदेश कार्यसमिति गौरव भारती, नगरमंत्री राजमहल कीर्ति सिंह, कॉलेज मंत्री संदीप कुमार, रंजीत यादव, पवन सिन्हा, शोहेल कुमार, राजाराम प्रमाणिक, सनातन मंडल, जयदेव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
