जिले में प्रतिभा की कमी नहीं, निखारने की है जरूरत

कलाकुंज के चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह नगर भवन में कलाकुंज के तत्वाधान में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अरदेंदु शेखर गांगुली ने किया. डीसी ने बारी-बारी से छात्रों द्वारा तैयार […]

कलाकुंज के चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह नगर भवन में कलाकुंज के तत्वाधान में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अरदेंदु शेखर गांगुली ने किया. डीसी ने बारी-बारी से छात्रों द्वारा तैयार की गयी पेंटिंग का मुआयना किया. उपायुक्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक पेंटिंग लगायी गयी है.

जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है. बल्कि प्रतिभा को और निखारने की जरूरत है. उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जायेगी. प्रदर्शनी में 22 छात्रों द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी लगायी गयी थी. इसमें जाफर अली अंसारी, श्रवण कुमार मंडल, तपन कुमार घोष, हेमंत पंडित, भोला प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभायी. इस दौरान 20 गरीब बच्चों का नि:शुल्क नामांकन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >