ऑटो पलटने से महिला घायल

हिरणपुर : थाना अंतर्गत हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य सड़क गोपालपुर के समीप गुरुवार को टेंपो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी हिरणपुर पहुंचाया. जहां प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने घायल महिला की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर […]

हिरणपुर : थाना अंतर्गत हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य सड़क गोपालपुर के समीप गुरुवार को टेंपो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी हिरणपुर पहुंचाया. जहां प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने घायल महिला की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार टेंपो संख्या जेएच16बी/3035 यात्री लेकर हिरणपुर हटिया आ रहा था.

इसी क्रम में एक साइकिल को बचाने के दौरान असंतुलित होकर पलट गयी. जिसमें सवार बागशीशा निवासी कापुरमुनि सोरेन (21) गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ विपिन कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया. वहीं चालक पाकुड़ निवासी मियासन शेख को गांव की चौकीदार मालोति हेंब्रम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >