ग्रामीणों ने िकया सड़क जाम
जनवितरण व्यवस्था में खामियों की सूची बढ़ती जा रही है. बुधवार को ग्रामीणों ने थक हार कर सड़क जाम कर दिया क्योंकि कई माह से जविप्र दुकानदार द्वारा राशन नहीं दिया गया था. इस जाम में कई वाहन खड़े रहे. यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा-पाकुड़ मुख्य पथ पर नावाडीह गांव के समीप ग्रामीणों द्वारा राशन दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को लगभग दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. प्रखंड के नावाडीह पंचायत के ग्रामीणों का कहना था कि प्रेमलता स्वयं सहायता समूह द्वारा पिछले जनवरी माह का राशन दिया गया था. जबकि फरवरी माह का राशन यह कह कर रोक दिया गया कि सूची में नाम नहीं आया है. इसे लेकर दर्जनों कार्डधारियों व ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त पथ को जाम कर दिया.
सड़क जाम कर रहे कार्डधारी मरंगमय मुर्मू, समसुल टुडु, प्रवित हांसदा, मरंगमय हांसदा आदि का कहना था कि अनाज मुहैया नहीं कराया जायेगा, सड़क जाम रखा जायेगा. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ राजीव मिश्रा, लिट्टीपाड़ा थाना के एसआइ सुकुमार टुडु घटना स्थल पर पहुंच कर समझाया तथा संबंधित डीलर को पुनः सूची का अवलोकन करने का हिदायत दिया. मौके पर ग्रामीण लाल मरांडी, गिरीश सोरेन, सोम हांसदा, गोपिकांत हांसदा सहित अन्य मौजूद थे. पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया.
