कार की टक्कर से एक जख्मी

हादसे में एक ठेला चालक भी घायल महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर चौक के समीप महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर आॅल्टो कार की टक्कर से एक साइकिल सवार जख्मी हो गया. वहीं एक ठेले वाले को भी हल्की चोट लगी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, सअनि सुभाषचंद्र वासन पुलिस बल […]

हादसे में एक ठेला चालक भी घायल

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर चौक के समीप महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर आॅल्टो कार की टक्कर से एक साइकिल सवार जख्मी हो गया. वहीं एक ठेले वाले को भी हल्की चोट लगी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, सअनि सुभाषचंद्र वासन पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशपुर पहुंचाया.
जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी साइकिल सवार जोहन बास्की 64 वर्ष गांगमुंडी को बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया. जबकि ठेला चालक महेशपुर थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव निवासी कुतुबुद्दीन खान को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया. सड़क दुर्घटना को लेकर वादी कुतुबुद्दीन खान के शिकायत पर थाने में उक्त आल्टो चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मारने, जिससे जख्मी होने के आरोप में भादवि की धारा 279, 337, 338, 427 के तहत थाना कांड संख्या 3616 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आल्टो कार को जब्त कर लिया है तथा चालक को थाने में रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >