एक ही िगरोह ने कई बड़ी घटनाओं को िदया अंजाम
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा टोला के समीप बांसलोई नदी पर पुल बना रहे कंपनी से नक्सली के नाम पर आगजनी व पेट्रोल पंप में लाखों की लूट मामले का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है.
पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि दोनों घटना को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था. पहली घटना विगत 8 मार्च की रात करीब 12 बजे अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा टोला के समीप स्थित बांसलोई नदी में निर्माण हो रहे उपरोक्त पुल के संवेदक से रंगदारी मांगे जाने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया था. उपरोक्त घटना में कुल छह अपराधी शामिल थे. जबकि हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप से किये गये डकैती कांड में कुल सात अपराधी शामिल थे.
दिग्घी लोहार उर्फ सनातन मड़ैया है घटना का मास्टर माइंड: उपरोक्त दोनों घटना को अंजाम दिये जाने में दिग्घी लोहार उर्फ सनातन मड़ैया की अहम भूमिका है. दोनों घटना का मास्टर माईंड दिग्घी लोहार ही है.
दिग्घी लोहार उर्फ सनातन मड़ैया है घटना का मास्टरमाइंड
मेला देख कर लौटने के दौरान अमड़ापाड़ा में की लूटपाट
विगत आठ मार्च को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कठालडीह में आयोजित मेला देख कर लौटने के क्रम में दिग्घी लोहार उर्फ सनातन मड़ैया, श्यामलाल हांसदा उर्फ चटनी, परगना सोरेन, मदन मरांडी, मनोज मुर्मू तथा सुंदर सोरेन ने उपरोक्त घटना को अंजाम दिया है. घटना को नक्सली का रूप देने के लिए घटना स्थल पर रखे पंपिंग सेट, वाईब्रेटर मशीन, टैंकर के टायर, साईिकल सहित अन्य सामानों को जलाने का प्रयास किया. साथ ही नक्सली संगठन पीएलजी का हवाला देते हुए काम बंद करो आदि लाल रंग से सफेद कागज पर लिख कर योजना स्थल पर छोड़ दिया गया था. सभी अपराधी लाठी डंडे लेकर आये थे.
साथ ही वहां के नाइट गार्ड से मारपीट कर दो मोबाइल फोन व कुछ नकदी रुपये भी छीन लिये थे. उसी रात उपरोक्त घटना को अंजाम दिये जाने के पश्चात कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठा में जा कर उपरोक्त अपराधियों द्वारा वहां सो रहे नाइट गार्ड के साथ मारपीट की व तीन हजार रुपये छीन लिये थे.
हाट से वापस लौटने के क्रम में पेट्रोल पंप में दिया डकैती की घटना को अंजाम
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि अमड़ापाड़ा की घटना के एक दिन बाद ही कुल सात अपराधी हिरणपुर में लगे हाट आये थे. जहां शराब पीने के बाद उपरोक्त पेट्रोल पंप में लूट की घटना की योजना बनाई और केवल लाठी-डंडे के सहारे ही वहां भी लूट की घटना को अंजाम दिया. उपरोक्त दोनों घटना में शामिल चार लोगों की हुई गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने जो खुलासा किया है उसके हिसाब से केवल पेट्रोल पंप के नोजल मैन से मात्र सात हजार रूपये की लूट की गयी है. एसपी श्री लिंडा ने कहा कि चूंकि अब भी घटना में शामिल तीन अपराधियों की गिरफ्तारी होना बांकी है,
इसलिए उपरोक्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्रम में दहशत फैलाये जाने को लेकर बम फोड़े जाने की आवाज की बात तो सामने आयी है. लेकिन पुलिस के पास अब तक कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है. जिसके आधार पर इस बात की पुष्टि हो सके कि अपराधियों द्वारा बम भी फोड़ा गया है.
चार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
उपरोक्त दोनों घटना में शामिल कुल चार अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें श्यामलाल हांसदा उर्फ चटनी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के निपनिया, परगना सोरेन बड़ा तालडीह व मदन मरांडी सलपतरा दोनों अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र तथा सुनील मुर्मू महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघट्टी से हुई है.
लूटे गये मोबाइल के सीडीआर के आधार पर हुआ गिरोह का खुलासा
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि उपरोक्त दोनों घटना में लूटे गये मोबाईल सेट को अपराधियों द्वारा प्रयोग किया गया था. सीडीआर खंगालने के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिली और गठित छापेमारी टीम की कड़ी मेहनत के बाद उपरोक्त दोनों घटना का उद्भेदन हुआ है. गिरफतार श्यामलाल हांसदा उर्फ चटनी के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है. जबकि सुनील मुर्मू द्वारा लूटे गये मोबाईल के सिम का उपयोग अपने मोबाईल फोन पर किया गया था.
