परिजनों के अनुसार मानसिक विक्षिप्त था युवक
पाकुड़ : पाकुड़-नगरनबी रेलखंड पर बाहिरग्राम व नगरनबी के बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत के कांकोड़बोना निवासी पिंटू शेख (25 वर्ष)की मौत हो गयी है. परिजनों के मुताबिक पिंटू शेख मानसिक रूप से कमजोर था. घटना के दिन घर का दरवाजा तोड़कर निकल गया था और रेललाइन पर चला गया था.
इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है.
