युवाओं को दिया गया कौशल विकास का प्रशिक्षण

जिले भर के युवाओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित नेहरु युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पांच दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने किया. उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लेना चाहिए. प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा इस […]

जिले भर के युवाओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित नेहरु युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पांच दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने किया. उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लेना चाहिए. प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा इस दिशा में रोजगार से भी जुड़ सकते हैं.
प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा कौशल की विशेषता, लाभ, कौशल का वर्गीकरण, सामान्य जीवन कुशलताओं में सोच, स्वजागरुकता, समाजिक कौशल, समस्याओं का समाधान एवं निर्णय लेना आदि के बारे में विशेष जानकारी दी. मौके पर जिला युवा समन्वयक बलराम दास, मनमोहन मिश्र, अशोक यादव, गिरजानंद रघुनाकर, रजनी नंदनी, दिलीप घोष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >