कैश काउंटर से चोरी मामले में पुलिस अंधेरे में चला रही तीर

पाकुड़ : फिल्मी अंदाज में ग्राहक के रूप में बैंक के भीतर आ कर कैश काउंटर से लाखों रुपया चुरा कर ले जाने मामले में पुलिस अब तक केवल इधर-उधर हाथ पैर चलाने को विवश है. गौरतलब हो की विगत शुक्रवार को पाकुड़ के मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के कैश काउंटर से अज्ञात […]

पाकुड़ : फिल्मी अंदाज में ग्राहक के रूप में बैंक के भीतर आ कर कैश काउंटर से लाखों रुपया चुरा कर ले जाने मामले में पुलिस अब तक केवल इधर-उधर हाथ पैर चलाने को विवश है. गौरतलब हो की विगत शुक्रवार को पाकुड़ के मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के कैश काउंटर से अज्ञात चोर द्वारा असानी से बैंक में मौजूद पदाधिकारियों, कर्मचारियों व बैंक में मौजूद ग्राहकों को चकमा देकर 9 लाख रूपये उड़ा ले गया. इस घटना ने शहर वासियों को जहां चौंकाने का काम किया है.

वहींं उक्त घटना को लेकर पुलिस भी परेशान है. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. उरोक्त घटना को लेकर बैंक के कैशियर सहित अन्य सभी संदिग्ध कर्मचारियों के साथ पुलिस पूछताछ कर चुकी है. इतना ही नहीं पुलिस बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को बारिकी से खंगालते हुए केश काउंटर से रुपये लेकर भाग रहे चोर को भी चिह्नित कर चुकी है. लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को अपने अनुसंधान में केवल निराशा ही हाथ लगी है.

साहिबगंज के तीनपहाड़ में पुलिस ने किया छापेमारी : पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित टीम ने साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया. जानकारी के मुताबिक टीम में शामिल नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा व मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ सहित अन्य संभावित ठिकानो में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को देर रात तक किये उक्त छापेमारी में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग पायी है. उपरोक्त मौके पर राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद थे.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी अजय लिंडा ने कहा कि बैंक लूट मामले में टीम गठित की गयी है. पुलिस उपरोक्त मामले में लगातार काम कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >