लॉटरी के माध्यम से हुई शराब दुकान बंदोबस्ती
पाकुड : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में विदेशी, देशी, मसालेदार शराब खुदरा दुकानों की बंदाेबस्ती लॉटरी के माध्यम से हुई. लॉटरी के माध्यम से सरकार को एक करोड़ 41 लाख 86 हजार 25 रुपये में कुल 38 दुकानों की बोली लगायी गयी. समूह संख्या एक में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. इसमे मेसर्स प्रशांत ट्रेडर्स को मिला. समूह संख्या दो में चार दुकानों की बंदोबस्ती हुई. इसमे नीलकंठ ट्रेडर्स को मिला.
समूह संख्या तीन में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी.गोपाल महतो को मिला. समूह संख्या चार में चार दुकानों की बंदोबस्ती हुई. इसे नीलकंठ ट्रेडर्स को मिला. समूह संख्या पांच में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. जिसे धनबाद वाइन को मिला. समूह संख्या छह में पांच दुकानों की मेसर्स मेहियर डेवलोपर्स को को मिला. समूह संख्या सात में चार दुकानें मेसर्स तिवारी पावर प्रॉजेक्ट को मिला. समूह संख्या आठ में पांच दुकानें मेसर्स मेहियार डेवलोपर्स को मिला.
नौ में चार दुकानें मेसर्स झा ट्रेडर्स को मिला. सभी समूह की बंदोबस्ती लॉटरी के माध्यम से करायी गयी. मौके पर उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्रा,उत्पाद विभाग के उपायुक्त शशि शेखर, उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.
