पिकअप वैन पलटी दो घायल

महेशपुर : शहरग्राम जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे चमरखि-जगदीशपुर गांव के बीच चावल लदे एक पिकअप वैन के पलटने से एक व्यक्ति लखन मुर्मू (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं गाड़ी पर सवार एक महिला को भी चोट लगी है. जख्मी प्राथमिक विद्यालय पकड़ीपाड़ा की संयोजिका एग्नेश सोरेन […]

महेशपुर : शहरग्राम जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे चमरखि-जगदीशपुर गांव के बीच चावल लदे एक पिकअप वैन के पलटने से एक व्यक्ति लखन मुर्मू (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं गाड़ी पर सवार एक महिला को भी चोट लगी है. जख्मी प्राथमिक विद्यालय पकड़ीपाड़ा की संयोजिका एग्नेश सोरेन का पति है. पिकअप वैन में महेशपुर सरकारी गोदाम से कई विद्यालयों के मध्याह्न भोजन योजना का चावल लदा था.

महेशपुर से चावल लेकर जाने के क्रम में जगदीशपुर- चमरखि गांव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में पुष्पा हेंब्रम को भी चोटें लगी है. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर इलाज हेतु लाया गया. जहां चिकित्सक अंजनी कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लखन मुर्मू को बाहर रेफर कर दिया है. इलाज के वक्त तक लखन मुर्मू बेहोश था. उसके सिर पर चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >