प्रभात खबर आपके द्वार. लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

समस्याओं पर नप का ध्यान नहीं पाकुड़ : प्रभात खबर आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रभात खबर की टीम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 गांधी चौक के समीप पहुंची. जहां वार्ड में रहने वाले लोग प्रभात खबर के बैनर तले एकजुट हुए. लोगों ने वार्ड की समस्याओं से प्रभात खबर को […]

समस्याओं पर नप का ध्यान नहीं

पाकुड़ : प्रभात खबर आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रभात खबर की टीम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 गांधी चौक के समीप पहुंची. जहां वार्ड में रहने वाले लोग प्रभात खबर के बैनर तले एकजुट हुए. लोगों ने वार्ड की समस्याओं से प्रभात खबर को रू-ब-रू कराया. लोगों ने वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पेयजल बताया. गर्मी के दस्तक देते ही यहां के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है.
लोगों ने कहा कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण कई जगह गंदगी पसरी रहती है. वार्ड के मुहल्लों की नालियों की भी सफाई नहीं किये जाने के कारण नालियों में गंदे पानी का जमावड़ा रहता है. वार्ड के गांधी चौक के समीप प्रतिदिन सुबह में गंदगी का ढ़ेर लगा रहता है. उक्त सड़क से होते हुए शहरवासी आवागमन करते हैं. उक्त स्थल पर नगर पंचायत द्वारा कुड़ेदान की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण आस-पास के दुकानों व घरों के लोगों द्वारा कचड़ों को बीच सड़क पर ही फेंक दिया जाता है. जिस कारण वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >