रोष . छात्रावास में चार दिनों से पानी की सप्लाइ बंद रहने से छात्राएं आक्रोशित

पीएचइडी कार्यालय में मचाया हंगामा गरमी अभी शुरुआती दौर में है. जब अभी से ये हाल है तो आगे जाकर क्या होगा? कुछ दिनों से पानी की किल्लत तो थी मगर टैंकर से पानी मिलने पर काफी हद तक समस्या दूर हो जाती थी. वहीं टैंकर सप्लाई भी नहीं होने पर छात्राएं आक्रोशित हो गयीं. […]

पीएचइडी कार्यालय में मचाया हंगामा

गरमी अभी शुरुआती दौर में है. जब अभी से ये हाल है तो आगे जाकर क्या होगा? कुछ दिनों से पानी की किल्लत तो थी मगर टैंकर से पानी मिलने पर काफी हद तक समस्या दूर हो जाती थी. वहीं टैंकर सप्लाई भी नहीं होने पर छात्राएं आक्रोशित हो गयीं.
पाकुड़ : आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास में बीते चार दिनों से पानी सप्लाई बंद रहने को लेकर आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास की सैकड़ों छात्राओं ने पेयजल स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय का घेराव किया तथा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं आक्रोशित छात्राओं ने घंटों लिपिक मो अफरोज आलम को घेरे रखा. नायिका सोना मरांडी, नमीता मुर्मू, मंजू मरांडी, सबरीना हेम्ब्रम सहित सैकड़ों छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में पेयजल की गंभीर समस्या है.
यहां तक कि बीते चार दिनों से वाटर सप्लाई बंद है. कल्याण विभाग द्वारा प्रतिदिन एक टैंकर पानी सप्लाई किया जाता है. परंतु मंगलवार को टैंकर द्वारा भी पानी नहीं पहुंचाया गया. जिस कारण स्नान तो दूर खाना बनाना भी आफत हो गया. इसके बाद छात्राओं को लिपिक मो अफरोज आलम ने घंटों समझाया-बुझाया. जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं. तत्काल एक टैंकर पानी छात्रावास में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >