वाहनों की तेज रफ्तार बन रही दुर्घटनाओं की सबब

महेशपुर : वाहनों की तेज रफ्तार का कहर महेशपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं की सबब बन रही है. नौसिखिए चालकों द्वारा टैंपो, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को मुख्य सड़कों पर व्यस्तम इलाकों में तेज रफ्तार से चलाये जाने के कारण आये दिन सड़क सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है. वर्ष 2015 के थाना क्षेत्र […]

महेशपुर : वाहनों की तेज रफ्तार का कहर महेशपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं की सबब बन रही है. नौसिखिए चालकों द्वारा टैंपो, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को मुख्य सड़कों पर व्यस्तम इलाकों में तेज रफ्तार से चलाये जाने के कारण आये दिन सड़क सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है. वर्ष 2015 के थाना क्षेत्र के आपराधिक आंकड़ों पर गौर करें तो मोटर दुर्घटना के 17 मामले तथा सड़क दुर्घटना के आठ मामले दर्ज हुए थे. वर्ष 2016 के जनवरी तथा फरवरी माह में भी थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो चकी है.

बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पर अंकुश लगाने को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है. रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल से जानकारी लेने बताया कि इस संबंध में जल्द ही छापेमारी अभियान चलाकर इसपर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >