फरक्का : मालदा व मुर्शिदाबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र पर गंगा किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लगाये अफीम की खेती को पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त सीमा क्षेत्र पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती माफियाओं द्वारा की गयी थी. जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना पर फरक्का के बीडीओ केशंग भुटिया तथा फरक्का आइसी समीर रंजन लाला सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा काफी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर फरक्का थाना क्षेत्र हुसैनपुर पार दावनापुर में गंगा किनारे लगे सैकड़ों बीघा पर जमीन पर अफीम की फसल को ट्रैक्टर के माध्यम से रौंद कर नष्ट किया गया.
प्र्रशासन के मुताबिक झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमाई क्षेत्रों में गंगा किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जाने की सूचना है. इसी सूचना के आधार पर समय-समय पर अभियान चला कर प्रशासन द्वारा छापेमारी कर फसलों को नष्ट किया जा रहा है. प्रशासनिक पदाधिकारियों के मुताबिक आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी.
