मारपीट का मामला दर्ज

पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के नसीपुर निवासी पिंटू शेख ने थाना में आवेदन देकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि उसकी बहन की शादी गांव के डालिम शेख के साथ हुई है. डालिम उसकी बहन के साथ हमेशा मारपीट करता है. छह फरवरी को भी बहन का शोर सुनकर उसके […]

पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के नसीपुर निवासी पिंटू शेख ने थाना में आवेदन देकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि उसकी बहन की शादी गांव के डालिम शेख के साथ हुई है. डालिम उसकी बहन के साथ हमेशा मारपीट करता है. छह फरवरी को भी बहन का शोर सुनकर उसके घर पहुंचा और विवाद को निबटाने का का प्रयास किया. इस पर डालिम शेख, एसोफ शेख, जोहर आलम, वासर शेख व जोसीम शेख ने उसके साथ मारपीट की और 520 रुपये भी छीन लिये. इस मामले को लेकर पुलिस ने कांड संख्या 52 दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >