पाकुड़िया : प्रोजक्ट कन्या उच्च विद्यालय में रविवार को संथाल आदिवासी समाज रक्षा बाहिनी की बैठक भूतपूर्व विधायक काली दास मुर्मु की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व सांसद देवीधन बेसरा, पूर्व विधायक सुफल मरांडी समेत पाकुड़िया व महेशपुर प्रखंड के लोगों एवं बुद्धीजीवी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से चर्चा की गयी कि गैरआदीवासी द्वारा आदीवासी महिला से विवाह कर पंचायत चुनाव में आदिवासी महिला को खड़ा किया जाता है.
इससे आरक्षित सीट का दुरूपयोग हो रहा है. संथाल परगना के आदीवासी के हित में अच्छा नहीं है. अगर यही हाल रहा तो धीरे- धीरे आदीवासी का आरक्षण समाप्त हो जायेगा. हम आदिवासी यह कतई बरदास्त नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे. पूर्व विधायक श्री मरांडी ने कहा की संथाल परगना एक्ट के तहत हम आदिवासियों को आरक्षण मिला है. लेकिन गैर आदीवासी लोग आदीवासी महिला से विवाह कर पंचायतस्तर से लेकर जिला तक के आरक्षित पदों पर हावी हो रहे हैं. हम सभी इसका विरोध करते हुए इसका विरोध अंत तक हमलोग एकजुट होकर विरोध करेंगे.
