अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर : मुख्यालय डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बुधवार शाम को महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव के समीप महेशपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त दोनों ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना में रखा गया है. खान निरीक्षक प्रकाश मिंज ने ट्रैक्टर सं जेएच 16 ए 1349 […]

महेशपुर : मुख्यालय डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बुधवार शाम को महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव के समीप महेशपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया.

जब्त दोनों ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना में रखा गया है. खान निरीक्षक प्रकाश मिंज ने ट्रैक्टर सं जेएच 16 ए 1349 व एक अन्य ट्रैक्टर के चालक, मालिक के विरुद्ध भादवि की धारा 414 झारखंड लघु खनिज समानुदान अधिनियम 2004 की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस कार्रवाई में सअनि सुभाषचंद्र वासन व अन्य पुलिस बल भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >