मुखिया व पंसस ने किया चांचकी मध्य विद्यालय का निरीक्षण

पाकुड़ : चांचकी पंचायत की मुखिया अब्बास शेख व पंचायत समिति सदस्य शेर अली ने सोमवार को मध्य विद्यालय चांचकी की निरीक्षण किया. इस क्रम में मुखिया ने कई अनियमितता पायी. श्री शेख ने जब विद्यालय में बच्चों का उपस्थिति पंजी की जांच की तो उक्त पंजी में कुल बच्चों की संख्या 718 बतायी गयी. […]

पाकुड़ : चांचकी पंचायत की मुखिया अब्बास शेख व पंचायत समिति सदस्य शेर अली ने सोमवार को मध्य विद्यालय चांचकी की निरीक्षण किया. इस क्रम में मुखिया ने कई अनियमितता पायी. श्री शेख ने जब विद्यालय में बच्चों का उपस्थिति पंजी की जांच की तो उक्त पंजी में कुल बच्चों की संख्या 718 बतायी गयी. जबकि विद्यालय में कुल 570 बच्चे ही उपस्थित थे. इस बारे में मुखिया ने प्रधान शिक्षक से पूछा तो कहा की विद्यालय में हाजरी बनाकर घर भाग जाते हैं.

मुखिया को विद्यालय में मेनू अनुसार भोजन भी नहीं दिया जाता है. मामले को लेकर इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही. मौके पर वार्ड सदस्य असिम आकराम, साजिरूद्दीन शेख, सेनारूल शेख, हरि राजवंशी, मो मुनिरूद्दीन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >