मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक आयोजित

पाकुड़ : स्थानीय रवींद्र भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कमलाकांत मुर्मू ने की. बैठक में पिछले बैठक की समीक्षा की गई. सर्वसम्मति से झारखंड में त्रस्तरीय पंचायत चुनाव में आदिवासी-पहाड़िया लड़कियों से दूसरा विवाह रचाकर मुखिया, वार्ड, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सदस्य के रूप […]

पाकुड़ : स्थानीय रवींद्र भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कमलाकांत मुर्मू ने की. बैठक में पिछले बैठक की समीक्षा की गई. सर्वसम्मति से झारखंड में त्रस्तरीय पंचायत चुनाव में आदिवासी-पहाड़िया लड़कियों से दूसरा विवाह रचाकर मुखिया, वार्ड, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सदस्य के रूप गैर आदिवासियों द्वारा चुनाव लड़ाने एवं जिताने का वैसी द्वारा घोर निंदा की गई.

निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर चुनाव आयोग से शिकायत करने का फैसला लिया. बैठक में कहा गया कि गैर आदिवासी के द्वारा यह आरक्षण पर अतिक्रमण किया जा रहा है. इसपर ध्यान देते हुए आने वाले दिनों में अंकुश लगाने का अनुरोध चुनाव आयोग से किया जायेगा. श्री मुर्मू ने कहा कि इस प्रथा को खत्म करने के लिए जन आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर मरियम हेंब्रम, जय शिव यादव, स्टेफेन हेंब्रम, छूतर किस्कू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >