अपराध. दहेज प्रताड़ना मामले में तीन पर प्राथमिकी
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के देवदाहा गांव की महिला ने दर्ज कराया मामला
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के देवदाहा गांव की एक महिला ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. 22 वर्षीय रहीमा खातून ने बताया कि 30 जनवरी को देवदाहा स्थित घर में थी. तभी पति इब्राहिम अंसारी आया और गाड़ी खरीदने के लिए पिता से एक लाख रुपये मांग कर लाने को कहा. मना करने पर सास लालबानू बीबी और ससुर हाबिल अंसारी ने पकड़ा तथा पति ने रॉड से मार कर धायल कर दिया. थाना में उपरोक्त तीनों के विरुद्ध कांड संख्या 15/16 मे 498(ए)/341/323/307/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया.
