लिट्टीपाड़ा : प्रखंड परिसर सभागार भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुलेमान बास्की ने की. बैठक में वन, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य आदि की समीक्षा की गयी. बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया.
अनुपस्थित अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, पेयजल एवं स्वछता विभाग, विद्युत विभाग, मनरेगा के कनीय अभियंता सूरज कुमार व चेतन कुमार को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सहिया चयन का प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया गया. वहीं गंगा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बीते पांच महीने से अनाज वितरण नहीं करने को लेकर बीएसओ को जांच का निर्देश दिया गया.
फुलपहारी के डीलर तरेश साहा के अनाज वितरण के जांच के आदेश दिये हैं। वहीं योजना बनाओ अभियान के तहत प्रखंड के हर गांव में योजना पारित कर क्रियान्वयन करने के नर्दिेश दिए हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव मश्रिा, उपप्रमुख सुनील टुडु, बीईईओ एलिजाबेथ, चिकत्सिा पदाधिकारी अरवन्दि कुशल एक्का, ओमप्रकाश मंडल, पद्दा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
