शौचालय निर्माण में राज्य भर में पाकुड़ जिला अव्वल

पाकुड़ : जिला में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का असर दिखने लगा है. पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन पाकुड़ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से चलाया जा रहा है. पूरे जिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6015 शौचालय का निर्माण कराया जाना […]

पाकुड़ : जिला में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का असर दिखने लगा है. पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन पाकुड़ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से चलाया जा रहा है. पूरे जिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6015 शौचालय का निर्माण कराया जाना है.

जिसमें अब तक 4079 शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. यहां तक कि जिले के लिट्टीपाड़ा व पाकुड़िया प्रखंड में प्रखंड के सभी गांव में माह जून तक खुले में शौच मुक्त लक्ष्य पूरा किया जाना है. इसके लिए ग्राम जल स्वच्छता समिति ने अपने कमर भी कस ली है. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव राजीव गौवा ने झारखंड के सभी जिलों का स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की थी. जिसमें पाकुड़ जिला समीक्षा के दौरान अव्वल रहा था. जिसमें 67.14 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की बात सामने आई थी.

कहां कितने शौचालय का होना है निर्माण : वित्तीय वर्ष 2014- 15 व 2015-16 में पाकुड़ प्रखंड के नवादा पंचायत के हरिहरा में 304 में 260 पूर्ण, नवादा में 832 में से 492 पूर्ण, सोनाजोड़ी पंचायत के सोनाजोड़ी में 351 में से 125 पूर्ण, मंगलापाड़ा में 209 में से 135 पूर्ण, सोलागडि़या में 104 में से 100 पूर्ण, शमशेरा में 187 में से 107 पूर्ण, कुसमाडांगा 77 में से 39 पूर्ण, पतरापाड़ा में 90 में से 62 पूर्ण, इलामी पंचायत में 33 में से 33 पूर्ण, मनिरामपुर पंचायत में 57 में से 57 पूर्ण, लिट्टीपाड़ा के तालपहाड़ी के डूमरिया में 166 में से 66 पूर्ण, कमलघाटी पंचायत में 159 में से 40 पूर्ण, बड़ा सरसा पंचायत में 837 में से 25 पूर्ण, लिट्टीपाड़ा पंचायत में 1077 में से 580 पूर्ण, जोरडीहा पंचायत के 908 निर्माण होना है, कुंजबोना पंचायत में 683 निर्माण होना है,
हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत में 1278 में से 449 पूर्ण, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत में 742 में से 343 पूर्ण, महेशपुर प्रखंड में कुल 1058 शौचालय का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 452 पूर्ण हो चुका है. पाकुडि़या प्रखंड में 7310 शौचालय का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें 205 बन चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >