पाकुड़ : प्रखंड के जराकी पंचायत की उदलबनी गांव में वर्ष 2008-9, 2009-10, 2010-11 एवं 2012-13 की 28 इंदिरा आवास अबतक पूर्ण नहीं हुआ है. इस करण भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है. लाभुकों को इंदिरा आवास बनाने के लिये दो किस्त की राशि मिली. इससे आवास का निर्माण कार्य लिलंटन तक ही हो पाया. अंतिम किस्त 4500 रुपये नहीं मिलने से इंदिरा आवास अबतक अधूरा है. सभी परिवार के साथ मिट्टी के कच्चा मकान में रहते हैं.
2008-09 में फाइनल किस्त चांदमुनि मड़ैयान, सुधनी मुर्मू, निर्मला मरांडी, देवी पहाड़िन, दुलकु मुर्मू दुलाड़ बास्की नहीं मिला. दूसरा अग्रिम राशि बांति सोरेन, डतेमय मरांडी और सूरूज हेंब्रम को नहीं मिला. 2009-10 में संगीता हांसदा को फाइनल किस्त मिला. 2010-11 में मचकू बेसरा, पानसुरी हेंब्रम, बहासुरी मुर्मू, पानसुरी हेंब्रम, रागात हेंब्रम, संतोषणी मरांडी, पान हेंब्रम, रानी मुर्मू, नाचोन हांसदा को फाइनल किस्त नहीं मिला है. 2012-13 में फ्रांसिस्का सोरेन, फूलमुनी हांसदा, रोसोमुनी मुर्मू, नाचोन हेंब्रम, डोलोरेस हांसदा, सुनीता बेसरा, सोमा मरांडी को फाइनल भुगतान नहीं हुआ है. मालती मरांडी और मझान मुर्मू को दूसरा किस्त का ही भुगतान नहीं हुआ है.
