हिरणपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हिरणपुर में वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंगलवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिप सदस्य राजेंद्र प्रसाद भगत, बीडीओ मो जफर हसनात, बीपीओ अनुपम कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व बच्चों को संबोधित करते हुये जिप अध्यक्ष श्री मुर्मू ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम में बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है.
उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को न सिर्फ शिक्षा दी जाती है बल्कि बच्चों को समाज के प्रति सद्भावना का पाठ पढ़ाया जाता है. वहीं जिप सदस्य राजेंद्र प्रसाद भगत, बीडीओ मो हसनात आदि ने अपने-अपने कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वापीन कुमार दास, शिक्षक छोटन दत्ता, संजय साहा, संजय बागती, टुम्पा दास, मौसमी साहा आदि उपस्थित थे.
