पाकुड़िया में नाबालिग के साथ गैंगरेप

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के मटियेल गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर इसी बीच गांव के ही शिवलाल मरांडी, सुजेन सोरेन का भांजा तथा महेशपुर थाना क्षेत्र के बरहाबाद निवासी विजय बेसरा को आरोपित बनायी […]

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के मटियेल गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर इसी बीच गांव के ही शिवलाल मरांडी, सुजेन सोरेन का भांजा तथा महेशपुर थाना क्षेत्र के बरहाबाद निवासी विजय बेसरा को आरोपित बनायी है.
आवेदन में पीड़िता ने बतायी है कि वह मंगलवार 19 जनवरी की शाम वह अपने घर से गांव स्थित एक किराना दुकान से सरसों का तेल खरीद कर घर वापस लौट रही थी. इसी बीच तीनों आरोपितों ने उसे पकड़ कर जबरन गांव के समीप स्थित एक पुल के नीचे ले गया और लगभग 3 बजे रात तक उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
घर आकर परिजनों को दी सूचना : पीड़िता को अहले सुबह करीब 3 बजे आरोपितों ने छोड़ दिया. घर आकर वह सारी घटना अपने परिजनों को बतायी. इसके बाद परिजनों के साथ वह थाना पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी. इधर पीड़िता के लिखित बयान पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >