सरगना व तीन गिरफ्तार छह बाइक भी बरामद

पाकुड़ पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन पाकुड़ : मोटरसाइकिल चोरी मामले में सिरदर्द बने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन पाकुड़ पुलिस ने कर लिया है. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने कई स्थानों पर छापेमारी कर सरगना सहित कुल चार की गिरफ्तारी की है. साथ ही […]

पाकुड़ पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन
पाकुड़ : मोटरसाइकिल चोरी मामले में सिरदर्द बने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन पाकुड़ पुलिस ने कर लिया है. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने कई स्थानों पर छापेमारी कर सरगना सहित कुल चार की गिरफ्तारी की है. साथ ही चोरी की गयी छह मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है.
पुलिस छापेमारी टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिकापुर, देवपुर गांव में छापेमारी कर उदुल हुसैन के भाड़े के मकान से एक मोटरसाइकिल, पश्चिम बंगाल के सुति थाना क्षेत्र अंतर्गत बाउरीकुनी निवासी रूबेल शेख के घर से दो व रहीम शेख के घर से एक मोटरसाइकिल तथा शमशेरगंज थाना क्षेत्र के एलिजाबाद स्थित गैरेज मालिक असीकुल आलम उर्फ रानु मिस्त्री के घर से चोरी किये गये दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. उपरोक्त बरामद मोटरसाइकिल में पैशन प्रो डब्ल्यूबी 58 के 7249, डब्ल्यूबी 58 ओ 7622, जेएच 17 बी 8360, ग्लैमर डब्ल्यूबी 58 टी 4366, हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो डब्ल्यूबी 58 टी 4365 व हीरो स्पलेंडर प्रो डब्ल्यूबी 58 एम 3345 शामिल हैं.
पाकुड़ में रह कर करता था गिरोह का संचालन : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना उदुल हुसैन पिछले 3-4 माह से पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिकापुर के समीप देवपुर गांव में भाड़े के मकान में रह कर गिरोह का संचालन करता था. पुलिस सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के सुति थाना क्षेत्र के बाउरीकुनी निवासी सरगना उदुल हुसैन एक गिरोह बनाकर पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा आदि क्षेत्र बाइक चोरी को संचालित कर रहा था. इन क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर पश्चिम बंगाल पहुंचाना इन गिरोह का काम था. इसके संचालन को लेकर उदुल हुसैन शातिर तरीके से देवपुर में शादी कर रह रहा था.
मात्र चार लोगों का था गिरोह : पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उदुल मात्र चार लोगों का गिरोह तैयार किया था. जिसमें तीन लोग मोटरसाइकिल चोरी करने में तथा एक चोरी किये गये मोटरसाइकिल को खपाने का काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, सरगना उदुल, रूबेल शेख तथा रहीम शेख भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्र से मोटरसाइकिल उड़ाने का काम किया करता था. तीन में से दो मोटरसाइकिल के पास तथा एक मोटरसाइकिल मालिक के पीछे हो लिया करता था.
मोटरसाइकिल मालिक की व्यस्तता का आकलन कर मोबाइल से साथियों को देता था. इसके बाद आसानी से मोटरसाइकिल चोरी कर भागने में वह सफल होता था.
गिरोह में एक मोटरसाइकिल मिस्त्री भी था शामिल : गिरोह में असीकुल आलम उर्फ रानु मिस्त्री नामक मोटरसाइकिल मिस्त्री भी था. मोटरसाइकिल मिस्त्री असीकुल का पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के एलिजाबाद में अपना गैरेज भी है. चोरी की गयी मोटरसाइकिल इसी गैराज में पहुंचाया जाता था. इसके बाद असीकुल मोटरसाइकिल के पार्ट्स को बदल कर उसे खपाने का काम करता था.
छापेमारी दल होंगे सम्मानित
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल सभी पदाधिकारी को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम द्वारा कड़ी मेहनत व छापेमारी का ही नतीजा है कि पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >