बेमियादी हड़ताल पर गये शिक्षा परियोजना कर्मी

पाकुड़ : शहर के डीएसइ कार्यालय के समीप धरना पर बैठ कर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सोमवार से सभी शिक्षा परियोजना कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गये. इन कर्मियों का नेतृत्व संघ के सदस्य जयन्त मिश्रा ने कर रहे हैं. श्री मिश्रा ने कहा : राज्य […]

पाकुड़ : शहर के डीएसइ कार्यालय के समीप धरना पर बैठ कर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सोमवार से सभी शिक्षा परियोजना कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गये. इन कर्मियों का नेतृत्व संघ के सदस्य जयन्त मिश्रा ने कर रहे हैं. श्री मिश्रा ने कहा : राज्य संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी शिक्षा परियोजना कर्मी हड़ताल पर हैं. संघ की लंबित मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया है.
जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इधर, शिक्षा परियोजना कर्मी हड़ताल पर चले जाने से सभी प्रखंड के बीआरसी में परियोजना से संबंधित बजट, डायस, एसपीडी आदि का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. इस दौरान एमलिन सुरिन, इपसिता तिर्की, सरिता हेंब्रम, मुकेश कुमार, संजय पांडे, गणेश कुमार भगत, किशन भगत, सनातन हेंब्रम, नंद गोपाल, सुबोध पांडे, मधुकर कुमार, सबनम तबस्सुम, सीतानाथ सरकार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >