उदासीनता.केकेएम कॉलेज के आदिवासी हॉस्टल-4 के 300 छात्र नारकीय जीवन जीने को विवश

कमरे से पानी निकालने में कट रहा समय टंकी का पाइप लीक होने से बढ़ी मुसीबत हॉस्टल की दीवार समेत छत हो गयी है जर्जर छत से भी टपकता है पानी पाकुड़ : मार कालिदास मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास भवन संख्या चार में टंकी का पानी कमरे में जमा होने से छात्रावास […]

कमरे से पानी निकालने में कट रहा समय

टंकी का पाइप लीक होने से बढ़ी मुसीबत
हॉस्टल की दीवार समेत छत हो गयी है जर्जर
छत से भी टपकता है पानी
पाकुड़ : मार कालिदास मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास भवन संख्या चार में टंकी का पानी कमरे में जमा होने से छात्रावास में रह रहे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि आदिवासी छात्रावास में कुल 31 कमरे हैं. जिसमें लगभग 300 छात्र रहकर पठन-पाठन कर रहे हैं.
कुछ महीनों से पाइप लीक होने से जल जमाव की परेशानी उत्पन्न हो गयी है. वहीं छात्रों ने बताया कि कई कमरे की दीवारों में दरारें भी आ गयी है. भवन निर्माण के वर्षों बाद भी मरम्मती का काम नहीं हो पाया है. जिससे छात्रावास की स्थिति जर्जर हो गयी है.
जल्द हो मरम्मत नहीं तो करेंगे आंदोलन
छात्रावास के छात्र धोन किस्कू, रमेश टुडू, अर्जुन सोरेन, फिलिश किस्कू आदि ने बताया भवन मरम्मत को लेकर कई बार प्राचार्य से शिकायत की गयी है. वहीं जिले के पदाधिकारियों को भी आवेदन दिया गया है. लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी. जिसे लेकर छात्रों में काफी रोष है. छात्रों ने बाताया कि अगर जल्द ही भवन के मरम्मती का कार्य शुरू नहीं हुआ तो हमलोग एकजुट होकर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन के लिए विवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >