खेल से होता है मानसिक विकास
बच्चे खेल में भी बनायें करियर : एसीजेएम
पाकुड़ : लीपाड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिनवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डीसी दिनेश चंद्र मिश्र एवं एसीजेएम रमेश चंद्रा, न्यायाधीश एमसी नारायण ने संयुक्त रूप से किया.
कार्यक्रम में डीसी श्री मिश्र ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. बच्चों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद के प्रति भी अभिभावकों को प्रोत्साहित करना चाहिए. वहीं एसीजेएम रमेश चंद्रा ने कहा कि बच्चे खेल-कूद के माध्यम से बेहतर करियर बना सकते हैं. उन्होंने विद्यालय में खेल शिक्षक को बच्चों को खेलकूद सिखाने के लिए अहम भूमिका निभाने की बात कही है. कहा कि शिक्षक अभिभावक स्वरूप होते हैं. इसके लिए शिक्षक को ईमानदारी पूर्वक बच्चों के प्रति उत्तरदायित्व बनना होगा.
जबकि न्यायाधीश एमसी नारायण ने दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा वर्ष में एक बार बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए. खेलकूद से बच्चों को एक-दूसरे से मेलजोल बढ़ाने का मौका भी मिलता है. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विभुदत्ता मोहंती, जया लक्ष्मी, खेलकूद शिक्षक संजय कुमार भगत एवं विद्यालय के निदेशक अरूनेंद्र कुमार आदि थे.
