शिविर में 66 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

पाकुड़िया. भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में एसबीआइ संजीवनी की ओर से शनिवार को खजूरडंगाल गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.

पाकुड़िया. भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में एसबीआइ संजीवनी की ओर से शनिवार को खजूरडंगाल गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ मोनालिसा, सहायक लैब टेक्नीशियन छोटू कुमार, नर्स पिंकी कुमारी और फार्मासिस्ट खालिदा बेगम के सहयोग से कुल 66 मरीजों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गयी. जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया. मरीजों का एचबी (हीमोग्लोबिन) एवं शुगर जांच भी की गयी. चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार लेने की बात कही. शिविर का आयोजन शिविर इंचार्ज राजकुमार घोष और राजीव कुमार की देखरेख में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >