आसमानी बिजली गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के कदमटोला में गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, हिरणपुर. थाना क्षेत्र के कदमटोला में गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार एवं हिरणपुर पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक कदमटोला निवासी अनिल भंडारी (60) बारिश शुरू होने पर अपने घर के सामने मैदान से बैल का बंधा हुआ रस्सी लाने गए थे. इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. उनका शरीर झुलस गया. सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >