पाकुड़ : झारखंड सरकार के चिकित्सक विरोधी विभिन्न निर्णयों के विरोध में सोमवार को आइएमए एवं झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन पाकुड़ इकाई की बैठक सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उक्त निर्णयों का विरोध किया. बैठक में चिकित्सकों को मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष से छुट्टी लेने के संबंध में कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध आइएमए एवं जेएसएचएसए के संयुक्त आह्वान पर पाकुड़ के चिकित्सकों ने सरकार के इस निर्णय को शीघ्र वापस लेने की मांग की है.
साथ ही 25 अक्तूबर को राज्य के सभी चिकित्सक का रोषपूर्ण प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास के समक्ष करने का निर्णय लिया. जेएसएचएसए के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार राम ने कहा कि सरकार का यह निर्णय चिकित्सकों के हित में नहीं है. इसके लिए आइएमए के सदस्यों से भी राय लेनी चाहिए थे. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए खुली रहेगी. बैठक् में सचिव डॉ एसके मेहरोत्रा, आइएमए सचिव डॉ एसएन साहा, डॉ मनीष कुमार सिन्हा, डॉ अमित कुमार, डॉ एसआर सोरेन, डॉ बीसी चौबे आदि थे.
