जनसंवाद में आये मामलों के निष्पादन में पाकुड़ अव्वल

पाकुड़ : पुराने समाहरणालय परिसर स्थित प्रगति भवन में नोडल पदाधिकारी अनुमंडलाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गयी. रांची से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने एक-एक कर तमाम शिकायतों की समीक्षा एवं उस पर की गयी कार्रवाई पर विस्तार से […]

पाकुड़ : पुराने समाहरणालय परिसर स्थित प्रगति भवन में नोडल पदाधिकारी अनुमंडलाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गयी. रांची से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने एक-एक कर तमाम शिकायतों की समीक्षा एवं उस पर की गयी कार्रवाई पर विस्तार से जानकारी ली.
समीक्षा के दौरान प्राप्त हुए कुल 377 आवेदन में से 52 आवेदनों को छोड़ कर शेष सभी के निष्पादित होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने निर्देश दिया कि बाकी बचे 52 आवेदनों पर भी जिला प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई कर अगले मंगलवार तक इसकी रिपोर्ट तैयार रखे. श्री वर्णवाल ने जानकारी दी कि अगले मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे.
श्री वर्णवाल ने पाकुड़ के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे राज्य में पाकुड़ जनसंवाद में आये मामलों के निष्पादन में सबसे अव्वल रहा. इसके लिए उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी और आगे इसी तरह मामलों के निष्पादन में तेजी बनाये रखने का निर्देश भी दिया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम, सीएस डॉ प्रवीण कुमार राम, जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल, जिला सूचना पदाधिकारी किशोर कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >